भारत- पाकिस्तान की सीमा पर एक संदिग्ध ड्रोन दिखाई दिया। मामला पंजाब के गुरदासपुर का है। बीएसएफ के जवानों ने ड्रोन पर गोलीबारी की, जिसके बाद वो पाकिस्तान सीमा की तरफ चला गया। बीएसएफ ने यह जानकारी दी है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 5 बजे गुरदासपुर की रोसा की सीमा पर सैनकों को पाकिस्तान की तरफ से भारतीय क्षेत्र में आते हुए एक ड्रोन दिखाई दिया।
इसी के बाद सतर्क जवानों ने ड्रोन पर गोलीबारी की और 2 ईएलयू बम भी दागे। इसके बाद ड्रोन वापस पाकिस्तान की सीमा की तरफ चला गया। जानकारी के मुताबिक, पूरी कार्यवाही को सुबह तड़के 5 बजे अंजाम दिया गया। इसके बाद बीएसएफ की 89 बटालियन के सैनिकों ने ड्रोन की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी। बीएसएफ के डीआईजी ने मौके पर पहुंचकर स्तिथि का जायजा भी लिया।
BSF चला रही तलाशी अभियान
बीएसएफ और पंजाब पुलिस द्वारा संबंधित क्षेत्र के आसपास संयुक्त तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इसके अलावा अधिकारियों द्वारा सीमावर्ती गांव रोसा व चंदू वडाला आदि के किसानों से बातचीत कर उनसे अपने खेतों और देश की सुरक्षा को देखते हुए बीएसएफ का सहयोग करने का आग्रह भी किया गया।


Download Android App
Download iOS App



