उत्तर प्रदेश : भाजपा पूर्व सांसद हरि नारायण को फोन पर मिली धमकी FIR दर्ज़

Summary :

उत्तर प्रदेश के मऊ से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) के विधायक अब्बास अंसारी पर टिप्पणी करने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद हरि नारायण राजभर को एक अज्ञात फोन नंबर से धमकी भरा कॉल आया है।

उत्तर प्रदेश के मऊ से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) के विधायक अब्बास अंसारी पर टिप्पणी करने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद हरि नारायण राजभर को एक अज्ञात फोन नंबर से धमकी भरा कॉल आया है। दरअसल, हरि नारायण ने अंसारी को लेकर बयान दिया था कि मऊ विधायक ने एसबीएसपी प्रमुख ओपी राजभर के घर पर शरण ली हुई है।
 हम फोन करने वाले का पता लगा रहे हैं-डीसीपी
शिकायतकर्ता को धमकी का फोन तब आया जब वह गोमती नगर के विराम खंड इलाके में अपने आवास पर आने वाले लोगों से बात कर रहे थे। आरोप है कि रविवार शाम को उनके पास एक फोन आया, जिसमें फोन करने वाले ने उनसे पूछा कि उन्होंने अंसारी के बारे में अपमानजनक बयान क्यों दिया। साथ ही भविष्य में गंभीर परिणाम के लिए तैयार रहने की धमकी दी।
पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) प्राची सिंह ने कहा कि हरि नारायण राजभर की शिकायत के आधार पर अज्ञात शख्स पर आपराधिक धमकी के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है।

Desk Team