पंजाब विधानसभा चुनाव मतदान की तारीखें जितनी नजदीक आ रही हैं। वैसे ही सियासी नेता दलबदल करने में लग रहे हैं। कांग्रेंस के हरगोविंदपुर से कांग्रेस विधायक बलविंदर सिंह लाडी ने एक बार फिर से टिकट ना मिलने के कारण भगवा खेमे का हाथ थाम लिया हैं। इससे पहले भी एक बार लाड़ी इसी चुनावी समर के दौरान भगवा खेमें का हाथ चुके थे। लेकिन कांग्रेस के मान मन्नोव्वल के कारण उन्होनें कांग्रेस में वापसी कर ली थी।
भाजपा महासचिव तरूण चुग ने दिलाई भाजपा कि सदस्यता
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने बटाला में लाडी को फिर से भाजपा में शामिल कराया । इस दौरान बटाला से भाजपा प्रत्याशी फतेहजंग बाजवा भी मौजूद थे।लाडी बाजवा के साथ कांग्रेस छोड़ कर 28 दिसंबर को भाजपा में शामिल हो गये थे । बाजवा पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा के छोटे भाई हैं ।
टिकट ना मिलना पाला बदलने की बनी मुख्य वजह
हालांकि, भगवा पार्टी में शामिल होने के छह दिन बाद, लाडी कांग्रेस में वापस लौट आए थे। उन्होंने कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी और मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की उपस्थिति में सत्तारूढ़ दल का हाथ थामा था । कांग्रेस ने लाडी को गुरदासपुर जिले के श्री हरगोबिंदपुर विधानसभा सीट से टिकट नहीं दिया और उनके बदले मनदीप सिंह को मैदान में उतारा है ।


Download Android App
Download iOS App



