पत्नी के इलाज की खातिर उठाए कर्ज से परेशान किसान ने की आत्महत्या

Summary :

NULL

लुधियाना-फाजिलका  : फाजिलका स्थित भारत-पाकिस्तान सरहदी गांव पक्काचिश्ती में कर्जे से परेशान एक किसान द्वारा स्प्रे पीकर आत्महत्या कर लेने की जानकारी प्राप्त हुई है।

जानकारी अनुसार कश्मीर सिंह जो आज सुबह सवेरे अपने घर से खेतों के लिए चला गया था, जहां उसने कीड़े मारने वाली स्प्रे दवाई पी ली, जिस कारण बाद में उसके परिवारिक सदस्यों ने फाजिलका स्थित सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि मृतक किसान के सिर पर बैंक और आढतियों का करीब 25 से 30 लाख रूपए का कर्ज बना हुआ था, जिसको उसने अपनी धर्मपत्नी के कैंसर पर इलाज के दौरान उठाया था।

– सुनीलराय कामरेड

Desk Team