लुधियाना- फतेहगढ़ साहिब : पंजाब के सरहंद-पटियाला मार्ग पर स्थित टिवाणा फीड फैक्टरी में बीती देर रात जबरदस्त धमाका होने की सूचना मिली है। इसके परिणामस्वरूप 2 कर्मचारी की मोके पर ही मौत हुई है जबकि 12 अन्य कर्मचारियों के जख्मी होने की सूचना है।
जख्मियों में 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें चंडीगढ़ स्थित पीजीआई में रेफर किया गया है। पुलिस द्वारा मोके पर पहुंचकर धमाका होने के कारणों की जांच जारी है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह धमाका खरोड़ी गांव स्थित टिवाणा फीड फैक्टरी में मंगलवार को देर रात हुआ। धमाका इतना जबरदस्त था कि दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दर्जनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। पुलिस टीम मौके पर जांच करनेे में जुटी है।
बताया जा रहा है कि रात को मजदूर फैक्टरी में काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक गैस भट्टी में तेज आवाज के साथ ब्लास्ट हो गया। इसके कारण वहां काम कर रहे दो मजदूरों की वहीं पर मौत हो गई व पांच घायल हो गए। घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
धमाका रात लगभग साढ़े बारह बजे हुआ। अभी तक एक मृतक की पहचान हो पाई है। उसका नाम राशिद बताया जा रहा है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।
सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



