लुधियाना : पंजाब की आर्थिक राजधानी के नाम से विख्यात औद्योगिक नगर लुधियाना में रविवार की दोपहर एक हौजरी फैक्टरी में भयानक आग लग गई, जिसके बाद चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल था। मिली जानकारी के मुताबिक लुधियाना के चीमा चौक के पास स्थित वूलेन मिल में बनने वाले धागों की गांठों को आग कैसे लगी? कारण अज्ञात है। हालांकि इस दौरान करोड़ों रूपयों का माल जलकर राख होने की सूचना है। प्रत्यक्षदर्शियों केे मुताबिक आग इतनी भयानक थी कि फायर बिगे्रड की 100 से अधिक गाडिय़ों समेत असंख्य फायरकर्मी ने भारी मशक्कत के बाद आग को काबू किया। यह सौभागय ही था कि कोरोना वायरस के चलते लाकडाउन के कारण फैक्टरी बंद थी। फैक्टरी में मुलाजिम नहीं थे। जबकि मिल का मालिक अपने भाई के साथ अंदर ही मोजूद था, जिसे वक्त पर ही आग पता लगने के कारण वे बाहर आ गए। आर.टी की धागा मिल में आग लगने की सूचना सिक्योरिटी गार्ड ने पुलिस को दी।
मिल मालिक के मुताबिक किसी शख्स ने दूसरी मंजिल पर धुआं निकलते देखा, इस बारे में उसे सूचित किया। उसके मुताबिक दूसरी मंजिल से शुरू होकर आग निचली मंजिल तक पहुंची। बताया जा रहा है कि जिस जगह पर यह वूलेन फैक्टरी है, उसके साथ ही एक वेहड़ा है, जहां 500 श्रमिक मजदूर परिवार के साथ रहते हैं। आग लगने के बाद इन लोगों को बाहर निकाल दिया गया है। इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।
वूलेन मिल में आग लगने की जानकारी मिलने पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर को घटना की जांच के आदेश दिए हैं। आग लगने के दौरान मौके पर लोगों की काफी भी एकत्रित हो गई। आग लगने की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर भी पहुंच गया है, लेकिन आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका है। फैक्टरी में आग किस वजह से लगी है, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है। पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है। आग लगने के कारणों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



