लुधियाना : दशहरा पर्व के अवसर पर श्री अमृतसर साहिब में हुए दर्दनाक रेल हादसे से पंजाब के सभी लोग दुखी है। इस दुख की घड़ी में हम उन मृतकों के परिवारों व जख्मीयों के साथ है जिन्होनें इस घड़ी अपनों को खो दिया है। यह बात आज यहां जामा मस्जिद में पंजाब के शाही इमाम मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवीं ने कही।
वर्णनयोग है कि आज जामा मस्जिद में घायलों की सेहतयाबी के लिए दुआ भी करवाई गई। शाही इमाम ने कहा कि यह हादसा बड़ा ही दुखदाई है, इसे रोका जा सकता था। यह सरासर प्रबंधकों व प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही से हुआ, जिन्होनें आयोजन से पहले सुरक्षा के मापदंडों को नहीं अपनाया।
बर्खास्त करने की शिअद की मांग पर प्रतिक्रिया देने से सिद्धू का इंकार
शाही इमाम ने कहा कि सरकार को चाहिए कि प्रबंधकों और जिम्मेदार अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज करके उन्हें जेल भेजे जिनकी वजह से कितने ही परिवार हमेशा के लिए खत्म हो गए। शाही इमाम मौलाना हबीब उर रहमान ने कहा कि 5 लाख की सहायता राशि बहुत कम है, मृतकों के परिवारों को 50-50 लाख की सहायता राशि तथा सरकारी नौकरी देनी चाहिए। एक सवाल का जवाब देते हुए शाही इमाम ने कहा कि प्रशासन के साथ-साथ रेल मंत्रालय भी पूरी तरह इसका जिम्मेदार है, नैतिकता के आधार पर रेल मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए।
– रीना अरोड़ा


Download Android App
Download iOS App



