पंजाब में छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर फायरिंग, 1 पुलिसकर्मी की मौत

Summary :

Attack On Punjab Police: पंजाब के होशियारपुर जिले में अपराध जांच एजेंसी (सीआईए) की टीम एक गैंगस्टर के घर छापा मारने पहुंची। इसी दौरान गैंगस्टर ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से कांस्टेबल अमृतपाल सिंह की मौत हो गई। Highlights: पंजाब में छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर फायरिंग फायरिंग में 1 पुलिसकर्मी की मौत  गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करने पहुंची थी पुलिस   गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करने पहुंची थी पुलिस पंजाब पुलिस की सीआईए टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मुकेरियां के मंसूरपुर गांव में गैंगस्टर के आवास पर छापा मारा।…

attack on punjab police

Attack On Punjab Police: पंजाब के होशियारपुर जिले में अपराध जांच एजेंसी (सीआईए) की टीम एक गैंगस्टर के घर छापा मारने पहुंची। इसी दौरान गैंगस्टर ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से कांस्टेबल अमृतपाल सिंह की मौत हो गई।

Highlights:

  • पंजाब में छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर फायरिंग
  • फायरिंग में 1 पुलिसकर्मी की मौत 
  • गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करने पहुंची थी पुलिस

 

गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करने पहुंची थी पुलिस

पंजाब पुलिस की सीआईए टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मुकेरियां के मंसूरपुर गांव में गैंगस्टर के आवास पर छापा मारा। यहां पर गैंगस्टर ने भारी संख्या में अवैध हथियार रखे थे।

गैंगस्टर सुखविंदर सिंह के घर छापा मारने पहुंची थी पुलिस

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सुरेंद्र लांबा ने रविवार को मीडिया को बताया, ”सीआईए टीम गैंगस्टर सुखविंदर सिंह के घर छापा मारने के लिए गांव पहुंची थी। टीम ने जैसे ही घर में प्रवेश किया, आरोपी ने फायरिंग कर दी। गोली कांस्टेबल अमृतपाल सिंह के सीने में लग गई।”

आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा

एसएसपी ने कहा, ”आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा। अमृतपाल सिंह को शुरू में मुकेरियां के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर उन्हें एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां उनकी मौत हो गई।”

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Desk News