Delhi Metro Viral Video : रोजाना सोशल मीडिया पर कोई ना कोई वीडियो वायरल होता ही रहता है। ऐसे ही आए दिन दिल्ली मेट्रो के लड़ाई झगड़े, डांस और बहुत से अश्लील वीडियो भी वायरल होते हैं। सीट को लेकर अक्सर झगड़ा होना दिल्ली मेट्रो में अब एक आम बात हो गई है। कभी कभार मामला गाली गलौच तक रहता है तो कभी-कभी बात लात-जूतों तक भी पहुंच जाती है। फिलहाल दिल्ली मेट्रो का एक ऐसा ही वीडियो (Delhi Metro Viral Video) इस समय इंटरनेट पर बहुत सुर्खियां बटोर रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में एक महिला किसी शख्स से लड़ते हुए दिखाई दे रही है।
वायरल हुआ लड़ाई का वीडियो
View this post on Instagram
Courtsey : वायरल वीडियो इंस्टाग्राम पर @delhi.connection नाम के अकाउंट से शेयर किया गया
वायरल हो रहे इस वीडियो (Delhi Metro Viral Video) में ये साफतौर पर देखा जा सकता है कि एक महिला बुरी तरह से गुस्से में चिल्ला रही है और शोर मचा रही है। महिला दरवाजे के पास खड़े एक लड़के पर अपना गुस्सा निकालते हुए दिखाई दे रही हैं। वहीं, महिला के पास खड़ा एक व्यक्ति उसे समझाते हुए भी नज़र आ रहा है।
वीडियो में महिला को यह कहते हुए सुना जा सकता है- ऐसे लड़कों को तो मैं बहुत मारूंगी, इसे तमीज नहीं है कि औरत से कैसे बात करते हैं। इस पूरे मामले का वीडियो (Delhi Metro Viral Video) मेट्रो कोच में वही पास में खड़े एक अन्य लड़के ने अपने कैमरे से रिकॉर्ड कर लिया है। वह आंटी को कूल डाउन होने को भी बोल रहा है।
लोगों ने दिए अपने रिएक्शन

वीडियो को इंस्टाग्राम (Delhi Metro Viral Video) पर Delhi.connection नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक 50 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके है और सैकड़ों लोगों ने इसे लाइक भी किया है। वीडियो पर लोग तरह-तरह के रिएक्शन देते भी नजर आ रहे हैं। एक यूजर (Delhi Metro Viral Video) ने कमेंट कर कहा- ये तो रोज का ड्रामा है। दूसरे ने लिखा- आंटी खुद की तमीज तो देख लेती, उस लड़के को क्या-क्या नहीं बोला उन्होंने। तीसरे ने लिखा- आंटी की बगल वाली महिला उनसे जरूर डर गई।


Download Android App
Download iOS App



