लुधियाना: पुलिस कमिश्नरेट लुधियाना ने एटीएम कार्डों के जरिये बैंकों से धोखाधडी करने वाले गिरोह करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है तथा इसके पांच सदस्यों को गिरफतार कर लिया है। पुलिस ने इनके कब्जे से विभिन्न बैंकों के 641, एटीएम कार्ड, चैक एवं पास बुकें, तीन कारें, आठ मोबाइल फोन, तीन लाख रूपये नगदी, एक रिवाल्वर, 7 जिंदा कारतूस, 5 खोल, समाचार पत्रों के वैलिडीटी खत्म वाले तीन प्रैस कार्ड बरामद हुए है। पुलिस कमिश्नर आरएन ढोके ने प्रेस कांफ्रेंस ने बताया कि आरोपियों की पहचान पंकज कुमार, जोनी गोयल, सतीश अग्रवाल, विजै गर्ग व राजेश कुमार के रूप में हुई है। आरोपी अपने वर्करों, रिश्तेदारों को विश्वास में लेकर विभिन्न बैंकों में अकाउंट खुलवाते थे तथा उनके एटीएम कार्ड व पासवार्ड लेकर उसमें पहले पैसे जमा करवा देते थे।
फिर एटीएम में से पैसे निकलवाते समय बडी चुस्ती से जब पैसे निकलने होते थे, तो मशीन को बंद कर देते थे। जिससे एटीएम में से पैसे तो निकल आते थे लेकिन एंट्री नहीं होती थी। इस पर यह बैंक में शिकायत करके दोबारा पैसे अकाउंट में डलवा लेते थे। यह सब कुछ बंैकों की सिक्योरिटी की कमियों का लाभ उठाते हुए करते थे तथा इससे इन्होंने लाखों रूपये की धोखाधडी करके जमीनें, गाडियां खरीदी व अपने घरों की मुरमत पर खर्च किए। इनसे आगे की पूछताछ में और खुलासे होने की संभावना है।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



