लुधियाना : दक्षिणी दिल्ली के तुगलकाबाद में दलितों के प्राचीन धार्मिक स्थल श्री गुरूरविदास मंदिर सुप्रीम कोर्ट की हिदायतों के उपरांत तोड़े जाने के विरोध में आज इंसाफ पार्टी के आगु और लुधियाना विधायक सिमरजीत सिंह बैंस ने दिल्ली में हुए रोष मार्च के दौरान लोगों पर दर्ज मामलों को रदद किए जाने की मांग करते हुए एक रोष मार्च किया।
मार्च में शामिल लोगों ने केंद्रीय राज्यमंत्री सोमप्रकाश के रिहायशी स्थल का घेराव किया। इस दौरान पुलिस ने भी पुख्ता प्रबंध किए हुए है। सिमरजीत सिंह बैंस ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि एक सोची-समझी साजिश के तहत दलितों के 550 साल पुराने इतिहासिक मंदिर को तोडऩे की साजिश रची गई है।
उधर मोहाली में भी इसी मुददे को लेकर दलित संगठनों ने दिल्ली के रामलीला मैदान में पहुंचे लाखों की संख्या में संगत पर हुए लाठीचार्ज की निंदा करते हुए प्रदर्शन किया।
इस दौरान उन्होंने भी मंदिर के पुन: निर्माण के समर्थन में मांग दोहराई। प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली के नैशनल इलेक्ट्रानिक मीडिया द्वारा दिल्ली में हुए दलितों के प्रदर्शन की कोई भी कवरेज ना दिखाए जाने की निंदा की। रोष प्रदर्शन मोहाली बाइपास में बसपा आगु परवीन बंगा की अध्यक्षता में मोदी सरकार और नैशनल इलेक्ट्रानिक मीडिया का पुतला फूंककर रोष प्रदर्शन किया गया।
इस दौरान जत्थेदार स्वरूप सिंह खलवाड़ा, हरजिंद्र सिंह जंडियाली ब्लास समिति सदस्य, अशोक कुमार सरपंच फोखड़ा और सुरङ्क्षद्र पाल सरपंच मोहाली व अन्य ने इकटठ को संबोधित करते कहा कि केंद्र सरकार द्वारा अल्प संख्यकों के साथ किया जा रहा धक्का किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएंगा और श्री रविदास मंदिर की पुन: उसारी तक संघर्श जारी रहेंगा।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



