लुधियाना-अमृतसर : पिछले कुछ समय के दौरान पंजाब में निशाना बनाकर किए गए कत्लों की कार्यवाही के मामले में पुलिस को वांछित और नाभा जेल ब्रेक में सहयोगी अपराधी रमनजीत सिंह उर्फ रोमी को हांगकांग में एक डकैती के मामले में पकड़े जाने के बाद पंजाब लाने का प्रयास पंजाब पुलिस ने शुरू कर दिया है। पंजाब पुलिस ने कार्यवाही को अंजाम तक पहुंचाने के लिए समस्त प्रकार की कार्यवाही करते हुए रोमी को हांगकांग से भारत डिपोट करने के लिए संधि के तमाम रास्तों को अपनाते हुए कार्यवाही शुरू की है।
जानकारी के मुताबिक नाभा जेल से जमानत पर छूटने के बाद रोमी कुछ देर बाद हांगकांग भाग गया था और हांगकांग पुलिस ने एक डकैती के संबंध में काबू किया था। रोमी के खिलाफ रैड कार्नर नोटिस की वजह से हांगकांग पुलिस द्वारा इसकी सूचना इंटरपोल को दी गई थी जहां से पंजाब को सूचना हासिल हुई। यह भी पता चला है कि रोमी हांगकांग में पंजाब के कई गैंगस्टारों और खालिस्तानी समर्थकों और पाकिस्तान की खुफियां एजेंसी आईएसआई के भी संपर्क सूत्र का काम कर रहा था और अपराधियों के लिए भी पैसों का जुगाड़ रोमी द्वारा ही किया जाता था।
रोमी ने 2016 के दौरान नाभा जेल में विक्की गोंडर व अन्य गैंगस्टारों को जेल से भगाने की पूरी साजिश को ना सिर्फ अंजाम तक पहुंचाया बल्कि अपराधियों के जेल से भागने के बाद तमाम इंतजाम और पैसे भी मुहैया करवाएं।
– सुनीलराय कामरेड
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



