लुधियाना-अमृतसर : सीमावर्ती शहर अमृतसर के गुरूद्वारा संत बाबा दर्शन सिंह जी-कुल्लीवालों के जन्मस्थान गांव कालेखां में आज अचानक रंग-बिरंगे गैसी गुब्बारे भरने वाले सिलेंडर फटने से एक की मौत और कई बच्चे जख्मी हो गए है जबकि इस दुर्घटना में गुब्बारे भरने वाला शख्स भी गंभीर जख्मी है, जिन्हें मेले के आयोजकों और राहगिरियों ने घायल अवस्था में जख्मी होने उपरांत अलगअलग अस्पतालों में भर्ती करवाया है। डॉक्टरों के मुताबिक गुब्बारे बेचने वाला शख्स गंभीर घायल होने के कारण बेसुध है।
जानकारी अनुसार आज गांव कालेखां में वार्षिक जोड़ मेला मनाया जा रहा था कि गुरूद्वारा साहिब के बाहर गली में गुब्बारों में गैस भरने वाला सिलेंडर अचानक फट गया, जिससे गुब्बारे बेचने वाले शख्स के इर्दगिर्द खड़े बच्चे जख्मी हुए है। बच्चों की संख्या 8 बताई जा रही है। घटना के तुरंत बाद बच्चों को स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया है और पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अचानक एक सिलेंडर फटने की आवाज आई तो घटना स्थल पर खड़े बच्चे ऊंची आवाज में रोने लगे। खून से लथपथ बच्चों को देखकर माजरा समझ में आया जबकि गुब्बारे बेचने वाला जमीन पर बेसुध होकर जख्मी पड़ा था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
– सुनीलराय कामरेड
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



