लुधियाना- गढ़शंकर : होशियारपुर रोड पर गढ़शंकर के नजदीकी गांवसतनौर में कुछ अज्ञात युवकों द्वारा रोहित कुमार उर्फ काका शिकारी निवासी गढ़शंकर को गोली मारकर घायल कर दिया और अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रोहित कुमार उर्फ काका शिकारी पुत्र दर्शनलाल निवासी गढ़शंकर गांव सतनौर में अपने दोस्त विपन कुमार पुत्र परमजीत के पास पिछले कुछ दिनों से रात के समय ठहरता था और आज दिन के समय रोहित उर्फ काका शिकारी जब विपन के घर में सोया हुआ था तो अज्ञात नौजवानों द्वारा जिनके हाथों में रिवाल्वर थे ने घर में घुसते ही रोहित उर्फ काका शिकारी पर दो फायर कर दिए।
जिस कारण वह बुरी तरह से घायल हो गया गोली चलाने के उपरांत उक्त नौजवान वहां से भाग निकले. इस सारी घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई मौके पर डीएसपी गढ़शंकर राजकुमार ने पहुंचकर घायल रोहित कुमार उर्फ काका शिकारी को अस्पताल पहुंचाने का प्रबंध कराया.लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
पुलिस के मुताबिक यह आपसी रंजिश या गैंगवार का नतीजा हो सकता है.क्योंकि मृतक रोहित और काका शिकारी पर बीते दिनों नवांशहर और गढ़शंकर के गांव कालेबाल ललिया में गोली चलाने के चलते दो पर्चे दर्ज थे.मौके पर पुलिस के उच्च अधिकारियों ने पहुंचकर जांच आरंभ कर दी है
– सुनीलरायस कामरेड


Download Android App
Download iOS App



