लुधियाना : बंगा के गांव मजारी के नजदीक सडक़ हादसे में एक युवती की मौत हो गई जबकि 6 अन्य के जख्मी होने की खबर मिली है, जिनमें 2 की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। मृतका की पहचान सतलुज किनारे बसे कस्बा फिल्लौर की रहने वाली तमन्ना पुत्री कुलवंत राय के रूप में हुई है और वह अपने नानके परिवार के साथ गाड़ी में सफर कर रही थी।
बताया जा रहा है कि यह सभी टवेरा गाड़ी में सवार होकर गढ़शंकर से अपने गांव बहिराम को वापिस आ रहे थे, जैसे ही वे गांव मजारी के नजदीक पहुंचे तो गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर से जा टकराई। हादसे के बाद मजारी के रहने वाले और आसपास के राहगिरियों ने पीडि़तों की आवाजें सुनते ही उन्हें गाड़ी से बाहर निकाला। जख्मियों में चालक तरलोक राम, उसका पिता गुलजारी राम, माता प्रेम प्यारी, पत्नी सुखजिंद्र कौर, पुत्र नवजोत और पुत्री प्रियंका शामिल है।
इनमें से प्रेम प्यारी और प्रियंका की गंभीर हालत के चलते उन्हें ढाहकलेरा के अस्पताल से गुरूनानक मिशन अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। हादसे में गाड़ी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। फिलहाल मोके पर पहुंची पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी है और हादसे में मृतक युवती की लाश पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल भेज दी है।
-सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



