लुधियाना-लहरागगा: राज्य के किसानों के लिए जो पंजाब सरकार कर रही है, वह किसी भी राज्यों की सरकारों ने अभी तक नहीं किया है। हम राज्य के सवा दस लाख किसानों को 2 लाख रूपए दे रहे है, जबकि कर्नाटक, राजस्थान और तमिलनाडु राज्यों में 50-50 हजार रूपए भी किसानों को मुश्किलों से मिल रहे है। कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने यह भी कहा कि पंजाब के सवा दस लाख किसानों को फायदा मिलेंगा, इससे ज्यादा किसानों के लिए कुछ करने की गुंजाइश पंजाब सरकार के पास नहीं बची। इस बात का खुलासा सीएम पंजाब कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने अपने नौनिहाल गांव चुड़लकलां में राजमाता महिंद्र कौर जी की याद में रखे पाठ के भोग के समय रस्मों में शामिल होने उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा।
पंजाब में हो रही गुरदासपुर की लोकसभा चुनावों के संबंध में कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने स्पष्ट कहा कि यह चुनाव कांग्रेस के उम्मीदवार सुनील जाखड़ भारी बहुमत के साथ जीतकर यह सीट कांग्रेस की झोली में डालेंगे। पंजाब में आत्महत्या कर रहे किसानों को मदद देने के लिए पूर्व डिप्टी मुख्यमंत्री सुखबीर बादल की मांग पर बोलते हुए कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार ने 2-2 लाख का कर्जा सवा दस लाख किसानों का माफ करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि किसान अपनी मांगों को लेकर पटियाला में 22 सितंबर से चल रहे किसान धरने में शामिल मानसा के 50 वर्षीय मुख्तियार सिंह नामक किसान की मौत दिल का दौरा पडऩे से हुई है। मोहाली में पत्रकार के जे सिंह के कत्ल के संबंध में उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा इसकी जांच के लिए उच्च स्तरीय एसआईटी गठित की गई है, जिसके नतीजे बहुत जल्द सामने आएंगे।
जिक्रयोग है कि कुछ वक्त पहले सीएम कैप्टन अमरेंद्र सिंह की माता महिंद्र कौर की मौत हो गई थी, जिसकी याद में मुख्यमंत्री के नानके परिवार के सदस्यों ने जिला संगरूर के चुहड़कलां गांव में एक समारोह का अयोजन किया था, जिसमें कैप्टन अमरेंद्र सिंह के अतिरिक्त कई कांग्रेसी आगु और प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने जिला अधिकारियों के साथ शिरकत की। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री परनीत कौर, मलविंद्र सिंह, सेवामुक्त डीआईजी गुरशरण सिंह जेजी, पूर्व विधायक इंद्रजीत सिंह, भरतइंद्र सिंह चाहिल, रणइंद्र सिंह टिंकू के अलावा कई पुलिस प्रशासनिक अधिकारी और भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



