रोहतक: वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा है कि राजनीति को व्यवसाय तथा परिवार के लिए आय का स्त्रोत मानने वाले लोगों के लिए भारतीय जनता पार्टी में कोई स्थान नहीं है। कैप्टन अभिमन्यु ने उपरोक्त बात पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के भाजपा में शामिल होने के कयासो के संबंध में कही। रविवार को वितमंत्री कस्बा सांपला पहुंचे और एक निजी कार्यक्रम में शिरक्त की। बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने 10 वर्ष के शासनकाल में जमकर भ्रष्टाचार व गुंडागर्दी की और परिवारवाद को बढावा दिया। उन्होंने कहा कि जमीन अधिग्रहण के नाम पर तत्कालीन मुख्यमंत्री हुड्डा ने किसानों को तबाह कर दिया और उनकी 26 हजार एकड़ से भी अधिक जमीन का अधिग्रहण करके उसे पूंजीपतियों व बिल्डरों की जेब में डालकर करोड़ों रुपए का घोटाला किया है।
वित्तमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के 10 वर्ष के शासनकाल में भ्रष्टचार व लूट-खसोट का जो नंगा नाच हुआ, उसे प्रदेश की जनता कभी भूला नहीं पायेगी और ऐसे स्वार्थी नेताओं की स’चाई जनता के सामने आ चुकी है। कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि सांपला में भी सैक्टर 6 विकसित करने के लिए किसानों की 325 एकड़ जमीन अधिग्रहित की गई थी, लेकिन आज तक उसका मुआवजा नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में जिन किसानों की अधिग्रहित हुई थी, उन सबको मुआवजा देने के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने साढे छह हजार करोड़ रुपए का बैंकों से कर्ज लिया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही किसानों के मुआवजे का भुगतान कर दिया जाएगा। कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं पर तेजी से कार्य चल रहा है और सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का लाभ भी आम जनता तक पहुंच रहा है।
उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही सहन नहीं की जाएगी और अगर कोई अधिकारी ऐसा करता है तो उसके खिलाफ कार्यवाही होगी। पानीपत व गोहाना में ब’िचयों के साथ हुई घिनौनी घटनाओं के संबंध में उन्होंने कहा कि अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कुकृत्य करने वाले तत्त्वों का भी सामाजिक बहिष्कार किया जाना चाहिए। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 72 वें सत्र में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज द्वारा दिये गए भाषण के बारे में उन्होंने कहा कि उनका वक्तव्य वास्तव में अनूठा था और उनके भाषण से देश की 125 करोड़ जनता का सिर गर्व से ऊंचा हो गया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के लिए यह और भी गौरव की बात है कि श्रीमती सुषमा स्वराज हरियाणा की बेटी है। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अजय बंसल, तहसीलदार सुभाष जून, नगर पालिका चेयरमैन सुधीर ओल्हाण, मंडल अध्यक्ष अभिनंदन, संदीप पार्षद, दिलबाग, फुलकवार सहित सभी ओल्हाण परिवार के सदस्य उपस्थित थे।
(मनमोहन कथूरिया)


Download Android App
Download iOS App



