अमृतसर : अमृतसर में गुरुनानक देव विश्वविद्यालय की 31 वर्षीय महिला प्रोफेसर का कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया है और उसके परिवार के पास तीन लाख रुपये की फिरौती के लिए फोन आया है। एक पुलिस अधिकारी ने आज बताया कि हिंदी की सहायक प्रोफेसर सुखप्रीत कौर सोमवार को लापता हो गई थी और जब उनके पिता को अपहरणकर्ताओं से फोन आया तो उसके बाद कल शाम को पुलिस को इस मामले की सूचना दी गई।
अधिकारी ने बताया कि प्रोफेसर के पिता ने पुलिस को बताया कि कौर के मोबाइल फोन से एक व्यक्ति ने कल शाम उन्हें फोन किया और उनकी बेटी को रिहा कराने के लिए तीन लाख रुपये की फिरौती की मांग की। पुलिस ने बताया कि मोगा जिले के बाघा पुराना निवासी कौर अपने पैतृक शहर के लिए सोमवार को विश्वविद्यालय से निकली थीं लेकिन वह गंतव्य पर नहीं पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और इसकी जांच कर रही है। कौर की विश्वविद्यालय में एडहॉक के तौर पर नियुक्ति हुई थी।


Download Android App
Download iOS App



