लुधियाना-पठानकोट : आतंकवादियों द्वारा पुन: एक बार फिर हमले संबंधी रची गई साजिशों की सुरक्षा एजेंसियों से इनपुट मिलने के बाद पठानकोट को हाई अलर्ट पर रखा गया है इसी प्रकार पंजाब के अन्य जिलों में भी सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट पर रहने के आदेश दिए है।
इन्ही आदेशों के मध्यनजर पंजाब पुलिस ने अपने-अपने अधिकार क्षेत्र समस्त जिलों विशेषकर घनी आबादी क्षेत्र और भारत-पाकिस्तान बसे सरहदी इलाकों में सुरक्षा बंदोबस्त पुख्ता कर दिए है।
पंजाब के अंदर आने वालों की गहन जांच के उपरांत ही आने की अनुमति दी जा रही है। उधर पठानकोट के प्रत्येक प्रवेश द्वार, इंटर स्टेट बार्डर शहर और सरहदी क्षेत्र में सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए सुरक्षा मुलाजिमों की संख्या बढ़ाकर तैनाती की गई है।
इसी संबंध में जानकारी देते हुए एसपी आप्रेशन हेमपुष्प शर्मा ने बताया कि पठानकोट के इर्द-गिर्द क्षेत्रों में बीते दिनों घटित घटनाक्रम को मुख्य रखते हुए पठानकोट को पूरी तरह सील किया गया है और पुलिस प्रशासन द्वारा 45 के करीब नाके लगाकर प्रत्येक आने-जाने वाले वाहनों की तलाशी ली जा रही है।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



