लुधियाना-फतेहगढ़ साहिब : पंजाब के आम आदमी पार्टी से बागी होकर निलंबित हुए फतेहगढ़ साहिब के सांसद हरिंदर सिंह खालसा ने आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर कमल के फूल को थाम लिया। इससे पहले उन्होंने पंजाब की जनता को झाडू से भ्रष्टाचार दूर करने का वायदा किया था। वह आज दिल्ली में केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली की मोजूदगी में भाजपा के सिपाही बने है।
केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली व हरदीप पुरी ने उनको भाजपा में शामिल कराया। जेटली ने खालसा का भाजपा में स्वागत किया। हरदीप पुरी ने कहा कि इससे पंजाब में भाजपा को मजबूती मिलेगी। खालसा ने कहा कि वह बिना शर्त भाजपा में शामिल हो रहे हैं। खालसा को पंजाब में एक समय प्रमुख दलित चेहरा बताया जाता है।
निरंकारी ग्रेनेड हमले में शामिल सिख युवकों की जमानत रास्ता हुआ आसान
हरिंदर सिंह खालसा को आप के अन्य सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी के साथ आम आदमी पार्टी से निलंबित कर दिया गया था। उनके खिलाफ आप नेतृत्व पर सवाल उठाने के बाद पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने कार्रवाई की थी। खालसा और डॉ. गांधी इसके बाद भी आप नेतृत्व पर सवाल उठाते रहे। इसके बाद लगभग तय हो गया था कि आम आदमी पार्टी उनको इस बार लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं देगी।
स्मरण रहे कि 2014 के लोकसभा चुनाव में पंजाब से आम आदमी पार्टी के चार सांसद चुनाव जीते थे। इनमें संगरूर से भगवंत मान, पटियाला से डॉ. धर्मवीर गांधी, फरीदकोट से प्रो. साधु सिंह और फतेहगढ़ साहिब से हरिंदर सिंह खालसा शामिल हैं। बाद में डॉ. धर्मवीर गांधी और हरिंदर सिंह खालसा ने कई मुद्दों पर आप नेतृत्व और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की कार्यशैली पर सवाल उठाया।
– सुुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



