लुधियाना-बरनाला : शहर के एक कालेज की प्रबंधकीय कमेटी द्वारा निलंबित किए चार विद्यार्थियों को बहाल करवाने के लिए शुरु हुआ विरोध प्रदर्शन आक्रामिक होता जा रहा है। पीडि़त विद्यार्थियों सहित सडक़ों पर उतरे दलित संगठनों द्वारा शुरु की भूख हड़ताल मरणव्रत में तब्दील हो गई है।
व्रत पर बैठे युनाइटिड सिख पार्टी पंजाब के जिला प्रधान भाई परमजीत सिंह कैरे ने कहा है कि दलित छात्रों को इंसाफ दिलाने और कालेज की मौजूदा कमेटी भंग करवा कर ही दम लेंगे। गौर हो कि उन्होंने मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह के नाम एक पत्र लिखा है, जिसमें कालेज की प्रबंधकीय कमेटी के मुख्य ओहदेदारों को निशाने पर लिया है। उक्त पत्र पर समुदाओं के प्रतिनिधियों एवं इंसाफ पसंद शहरवासियों के हस्ताक्षरों शामिल हैं। पत्र की प्रतियां एससी/एसटी कमीशन पंजाब के चेयरमैन, डीजीपी पंजाब, कमिश्नर पटियाला, और डिप्टी कमिश्नर स्थानीय एसएसपी को भी भेजी हैं। पत्र में कालेज का प्रबंधन सरकारी हाथों में लेने की अपील की है।
सरदार सुखमिंद्र सिंह बनें शिरोमणि कमेटी प्रधान के निजी सहायक
भाई कैरे ने कहा कि कालेज की जमीन ऋषि -मुनियों के तपोस्थान से संबंधित है। जिस पर शहरवासियों ने मिलकर कालेज का निर्माण किया था। लेकिन कुछ स्वार्थी तत्वों ने कानून को धोखे में रखकर अवैध डिक्रियां तैयार करवा अपना कब्जा जमा लिया। कालेज प्रबंधक कालेज से होती आमदन को निजी फायदों के लिए इस्तेमाल करना शुरु कर दिया। प्रबंधकीय समिति द्वारा पिछले 35 सालों से कभी कालेज का रिकार्ड सार्वजनिक नहीं किया गया। आरोप लगाया कि कालेज प्रबंधक बैंक से संबंधित कालेज के रिकार्ड को खुर्द-बखुर्द करवा चुके हैं।
उन्होंने चेताया कि कालेज प्रबंधकों के खिलाफ 20.6.2003 के दौरान धारा 406, 420, 467, 468, 471, 109, 120-बी आईपीसी के तहत एफआईआर नंबर 237 भी दर्ज हो चुकी है। अब कालेज प्रबंधकों के खिलाफ दलित विद्यार्थियों को निलंबित करने उनकी जाति के खिलाफ सूचक शब्दों का प्रयोग कर आम पब्लिक में जलील करने को लेकर एससी-एसटी एक्ट के तहत पर्चा दर्ज करवा कर दम लेंगे।
बता दें कि आम आमदमी पार्टी के विधायक गुरमीत सिंह मीत हेहर के पीए रोहित शर्मा, शहरी प्रधान ओम प्रकाश शर्मा व जस्सी संघेड़ा धरनाकारियों का पता लेने पहुंचे। इस मौके पर बाबा जीवन सिंह स्टूडेंट लीग पंजाब के नेता लछमण दास सहौता, डा. आंबेदकर जागृति सभा पंजाब के विक्रम जीत सिंह गिल, हरपाल सिंह पाली, दलित चेतना मंच के नेता रमेश हमदर्द, सफाई सेवक यूनिअन नेता गुलशन वाल्मीकि, महर्षि वाल्मीकि भारतीय समाज नेता विक्रमजीत विक्की, श्री गुरु रविदास सभा रजि. के जिला प्रधान मनजीत सिंह, बाबा जीवन सिंह स्टूडेंट लीग नेता सर्बजीत सिंह बराड़, बहुजन समाज पार्टी नेता हरी राम, एससी-बीसी टीचर्स यूनिअन के नेता ज्ञान सिंह डा. अंबेदकर ह्यूमन वेलफेयर एंड फाउंडेशन के जिला प्रधान डा. कृष्ण कैरे, कोषाध्यक्ष बिंदर सिंह भैणी जस्सा, डिपोर्टस एकता युनअन पंजाब के प्रधान गुरबाज सिंह भी शामिल थे।


Download Android App
Download iOS App



