पंजाब में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 50 लोगों की मौत, 1,458 नए केस

Summary :

राज्य स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक संक्रमण के अब तक कुल 1,10,106 मामले सामने आये हैं। बुलेटिन के मुताबिक लुधियाना में नौ, जालंधर में आठ, पटियाला में छह, अमृतसर और पठानकोट में पांच-पांच तथा होशियारपुर और रूपनगर में तीन-तीन मरीजों की मौत हुई।

पंजाब में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य में पिछले 24  घंटे में कोरोना के 1,458 नए मामले सामने आए हैं और 50 लोगों की मौत हो गई है, जिसके बाद राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 3,238 तक पहुंच गई है।
राज्य स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक संक्रमण के अब तक कुल 1,10,106 मामले सामने आये हैं। बुलेटिन के मुताबिक लुधियाना में नौ, जालंधर में आठ, पटियाला में छह, अमृतसर और पठानकोट में पांच-पांच तथा होशियारपुर और रूपनगर में तीन-तीन मरीजों की मौत हुई।
इसके अलावा फतेहगढ़ साहिब, गुरदासपुर, एसबीएस नगर, तरन तारन में दो-दो तथा मनसा,मोगा और संगरूर में एक-एक मरीज की मौत हुई। बुलेटिन के मुताबिक राज्य में अभी कोविड-19 के कुल 18,556 इलाजरत मरीज हैं, जबकि 88,312 मरीज इस रोग से उबर चुके हैं।
बताते चले कि देशभर में कोरोना का प्रकोप जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में संक्रमितों का आंकड़ा 59,92,532 तक पहुंच गया है और 94,503 लोगों इस खतरनाक वायरस से मौत हो चुकी है। वहीं, इस वायरस से अब तक 49,41,627 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं।

Desk Team