चंडीगढ़ : पाकिस्तान और भारत के अधिकारियों ने सोमवार को एक बैठक में करतारपुर कॉरिडोर के बारे में चर्चा की, जो पंजाब के गुरदासपुर जिले में डेरा बाबा नानक गुरुद्वारे को पाकिस्तान के करतारपुर में गुरुद्वारा दरबार साहिब को जोड़ेगा।
एक अधिकारी ने बताया कि बैठक करीब दो घंटे तक चली और कॉरिडोर के निर्माण से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। करतारपुर जीरो प्वाइंट पर बैठक हुई।
भारत की ओर से इस बैठक में विदेश मंत्रालय, गृह मंत्रालय, भारतीय भूमि पत्तन प्राधिकरण और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों ने भाग लिया। इससे पहले अप्रैल में भी दोनों पक्षों के तकनीकी विशेषज्ञों और विदेश कार्यालय के अधिकारियों ने इसी स्थान पर बैठक में भाग लिया था।


Download Android App
Download iOS App



