लुधियाना-जालंधर : जालंधर के पुलिस स्टेशन लाम्बड़ा की पुलिस ने लूट-मार और चोरियां करने वाले एक गिरोह के 2 सदस्यों को 20 मोटरसाइकिलों और 10 मोबाइल फोन समेत काबू किया है। वही पुलिस स्टेशन आदमपुर की पुलिस ने 2 नशा तस्करों को 5 किलोग्राम अफीम समेत हिरासत में लिया है।
जानकारी के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों ने पांच किलो अफीम पंजाब के अलग-अलग शहरों में सप्लाई करनी थी। आरोपियों की पहचान यूपी के रहने वाले मोहम्मद आरिफ और राम सहाय को गिरफ्तार किया है। आरिफ और राम सहाय आल्टो कार में अफीम लेकर आए थे। पुलिस ने इन दोनों को हरिपुर के पास गिरफ्तार किया है।
एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि थाना आदमपुर के एसआइ अजीत सिंह हरिपुर नहर के पास मौजूद थे। इस दौरान वहां से निकल रही यूपी नंबर की आल्टो कार को रोका, लेकिन कार के चालक ने गाड़ी भगा ली। पुलिस ने कार का पीछा किया तो थोड़ा आगे जाकर गाड़ी कच्चे रास्ते पर बेकाबू होकर खेतों में रुक गई। पुलिस ने कार चालक और उसके साथ बैठे व्यक्ति को काबू किया।
इसके बाद गाड़ी की तलाशी लेने के बाद पांच किलो अफीम बरामद हुई। जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपितों पहले भी पंजाब में अफीम की सप्लाई कर चुके हैं। दोनों को रिमांड पर लेकर सप्लाई देने और लेने वालों के बारे में पता लगाया जाएगा।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



