जम्मू : दूरदराज के गांवों के रहने वाले चालीस स्कूली बच्चे यहाँ शनिवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) मुख्यालय से एक हफ्ते लंबी भारत दर्शन यात्रा पर रवाना हुए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बीएसएफ जम्मू के सीमा मुख्यालय के उप महानिरीक्षक (पीएसओ) हरदीप सिंह ने बारह से सत्रह वर्ष की आयु के छात्रों की यात्रा को हरी झंडी दिखाई। एक बीएसएफ अधिकारी ने बताया कि चुने गए बच्चे साधारण पृष्ठभूमि से आते हैं।
उन्हें चेन्नई में मरीना तट, मरुंदीश्वरार मंदिर, एमजीआर फिल्म सिटी, फोर्ट सेंट जॉर्ज, थाउजेंड लाइट मस्जिद और महाबलीपुरम इत्यादि घुमाया जाएगा। इसके अलावा उन्हें दिल्ली में इंडिया गेट, लाल किला, कुतुब मीनार, लोटस टेंपल और अक्षरधाम मंदिर ले जाया जाएगा। अधिकारी ने कहा कि बीएसएफ जम्मू दो दशकों से बच्चों के लिए इस प्रकार की यात्राएं आयोजित करवाता रहा है। उन्होंने कहा कि यात्रा आयोजित करवाने का उद्देश्य बच्चों को हमारे देश की विरासत और संस्कृति से परिचित करवाना है।


Download Android App
Download iOS App



