लुधियाना-संगरूर : इसी महीने की एक दिसंबर को संगरूर इलाके में पुलिस स्टेशन संदोड़ के अंतर्गत गांव महेली खुर्द में कलयुगी बाप द्वारा नशे में धुत होकर अपने ही 2 मासूम बच्चों का गला घोंट कर हत्या करने की कोशिश के मामले में गिरफतार किए गए गुरबक्श सिंह ने आज सुबह-सवेरे करीब 4 बजे सबजेल मालेरकोटला के स्नान घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। डीएसपी मालेरकोटला योगीराज के मुताबिक विचारदीन कैदी के तौर पर जेल की सलाखों के पीछे बंद गुरबक्श सिंह घटना के बाद मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था।
मंगलवार को हुई इस घटना पश्चात जेल प्रशासन ने मामले को मीडिया से दूर रखने की तमाम कोशिशें की, यहां तक कि मीडिया कर्मियों को मानयोग जज हरप्रीत सिंह सिमक से बातचीत तक नहीं करने दी गई। जबकि जेल सुपरीटेंडट मोहम्मद शरीफ बक्शी ने बताया कि जेल की बैरक न. 4 में दो दिन पहले आएं धारा 307 के अंतर्गत गिरफतार गुरबक्श सिंह उर्फ काला जब रात के वक्त शौच के लिए गया तो अपने सिर पर लगाए कपड़ेनुमा परने को बाथरूम के रोशनदान पर लगे सरिए से बांधकर गले में फंदा लेकर खुदकुशी की है, जिसका उन्हें पता सुबह उस वक्त चला जब एक अन्य हवालाती बाथरूम में गया।
विभाग के अन्य उच्च अधिकारियों केा दी गई जानकारी पश्चात मानयोग जज हरप्रीत सिंह जेल में जांच के लिए पहुंचे और लाश को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। जबकि के जांच अधिकारी गुरमेज सिंह के मुताबिक लगता है मृतक ने अपने बच्चों के साथ किए गए व्यवहार पर पछतावे के चलते यह कदम उठाया है। फिलहाल जेल प्रशासन ने मृतक के पिता इंद्रजीत समेत गांव के प्रतिष्ठित शख्सियतों को बुलाकर समस्त जानकारी दे दी है। अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



