लुधियाना : दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा नशा तस्करी के आरोप लगाए जाने के बाद पूर्व अकाली मंत्री विक्रम मजीठिया से लिखित माफी मांगने से आम आदमी पार्टी में खुलकर बगावत सामने आई है। संगरूर से पार्टी के सांसद और आप के प्रदेश प्रधान भगवंत मान व उपप्रधान अमन अरोड़ा ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। दूसरी ओर, आप विधायकों ने अगला रास्ता अख्तियार करने के संकेत दिए हैं।
बताया जाता है कि आप विधायक दल की बैठक में आप की राष्ट्रीय इकाई से नाता तोडऩे की बात उठी है। हालांकि भगवंत मान ने केजरीवाल के बारे में कुछ ज्यादा नहीं कहा। उन्होंने फेसबुक पोस्ट पर अपने इस्तीफे के उपरांत लिखा है कि वह एक सच्चे पंजाबी होने के नाते पंजाब में ड्रग माफिया और लोगों के साथ हो रही धक्केशाही के खिलाफ जंग जारी रखेंगे।
स्मरण रहे कि आज सुबह पंजाब के प्रधान और संगरूर सांसद भगवंत मान के इस्तीफा उपरांत दोपहर को उपप्रधान अमन अरोड़ा ने टिवस्ट के माध्यम से पंजाब के पार्टी इंचार्ज और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष ससोदिया को टैग करते हुए अपनी पीड़ा के दर्द को इस्तीफे के रूप में सौंप दिया।
उल्लेखनीय है कि अरविंद केजरीवाल ने 2016 को बिक्रम मजीठिया को ड्रग तस्कर बताते हुए चुनाव के दौरान उनके खिलाफ बड़ा मोर्चा खोले रखा था। यही नहीं उन्होंने अपने पार्टी के वर्करों से तो यहां तक कह दिया कि वह गांव-गांव और गली-गली में मजीठिया तस्कर है के पोस्टर लगा कर रखें।
– सुनीलराय कामरेड
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



