अमृतपाल पर एक्शन को लेकर भारतीय दूतावास पर खालिस्तानी समर्थकों का बवाल

Summary :

अमृतपाल को लेकर लगातार पंजाब में आपरेशन चलाया जा रहा है पीछले कई दिनों से पंजाब पुलिस अमृतपाल को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पंजाब पुलिस किसी भी हालत में अमृतपाल को पकड़ना चाहती है।

अमृतपाल को लेकर लगातार पंजाब में आपरेशन चलाया जा रहा है पीछले कई दिनों से पंजाब पुलिस अमृतपाल को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पंजाब पुलिस किसी भी हालत में अमृतपाल को पकड़ना चाहती है।
 लेकिन वो बाप पुलिस को चख्मा देकर भाग रहा है आपको बता दें करीब 80 हजार जवानो को तैनात किया गया है। लेकिन इसके बाद भी अमृतपाल  फरार है। इन सबके बीच खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह पर हुए एक्शन को लेकर दुनिया के चार देशों में उसके समर्थक  में प्रदर्शन कर रहे है। खालिस्तानी समर्थकों ने सैन फ्रांसिस्को में भारतीय  दूतावास में सोमवार 20 मार्च को तोड़फोड़ की। इसको लेकर भारत ने दिल्ली में वरिष्ठ अमेरिकी राजनयिक अधिकारी को समन भी भेजा है । इसके साथ ही उनका  कड़ा विरोध भी किया है। 
एलिजाबेथ जोन्स के साथ बैठक
अमेरिकी प्रभारी एलिजाबेथ जोन्स के साथ बैठक के दौरान, विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी सरकार को भारतीय राजनयिकों के साथ बैठक के दौरान उनकी सुरक्षा को सुनिश्चित करने की याद दिलाई है और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कहा है।
भारतीय उच्चायोग के आस-पास सुरक्षा बढ़ाई गई
ब्रिटेन में एक दिन पहले खालिस्तान समर्थकों के उपद्रव मचाने के बाद भारतीय उच्चायोग के आस-पास सुरक्षा बढ़ा दी गई है और स्कॉटलैंड यार्ड ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है। भारत ने इस मामले में ब्रिटेन से इस हमले में शामिल लोगों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करके मुकदमा चलाने का अनुरोध किया है। 
खालिस्तान समर्थकों ने तिरंगे का अपमान किया
आपको बता दें खालिस्तानी झंडे लहराते और खालिस्तान के समर्थन में नारे लगाते हुए प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने लंदन में भारतीय उच्चायोग के ऊपर फहराए गए तिरंगे को उतारने की कोशिश की।  घटना जब सामने आई तो भारत मेें कोहराम मच गया और भारत उनपर कार्रवाई करने के लिए उतारु हो गया। जिसके बाद इस मामले  में  पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। 
भारत के विरोध के बाद बोला अमेरिका
भारत के विरोध के बाद अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा, यूएसए भारतीय वाणिज्य विभाग के दूतावास पर हमले की निंदा करता है। उन्होंने कहा, हम भारत के राजनयिकों और उनके अधिकारियों को आश्वस्त करना चाहेंगे कि हम उनकी सुरक्षा के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।  

Desk Team