जम्मू-कश्मीर के सुंदरबन सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में शहीद हुए सेना के जवान सुखबीर सिंह (22) का शनिवार को पंजाब के तरन तारन जिले में उनके पैतृक गांव खुसासपुरा में अंतिम संस्कार किया गया।
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास शुक्रवार को पाकिस्तानी सेना ने भारी गोलीबारी की थी, जिसमें नायक प्रेम बहादुर खत्री और राइफलमैन सुखबीर सिंह शहीद हो गए थे।
सिंह के अंतिम संस्कार के समय तरन तारन के उपायुक्त कुलवंत सिंह, सेना के अधिकारी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
सुखबीर सिंह के परिवार में उनके पिता कुलवंत सिंह, मां जसबीर कौर के अलावा दो बहनें और एक भाई है।


Download Android App
Download iOS App



