पंजाब की मोहाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक शातिर को लग्जरी कार और 11 पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। बिश्नोई ने तीन महीने पहले स्वीकार किया था कि उसने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की साजिश रची थी और वह पिछले साल अगस्त से इसकी तैयारी कर रहा था।
सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को हत्या कर दी गई थी। मोहाली ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेकशील सोनी ने बताया कि बिश्नोई के गिरोह के सदस्य मनप्रीत सिंह को यहां खरड़ से गिरफ्तार किया गया। एसएसपी ने कहा कि मनप्रीत (25) लुधियाना का रहने वाला है और उस पर दो आपराधिक मामले (एक खरड़ में और दूसरा लुधियाना में) चल रहे हैं।
पंजाब: ED ने आप विधायक गज्जन माजरा से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की
पुलिस ने कहा कि उसके पास से नौ मिलीमीटर की एक ग्लॉक पिस्तौल, दस 0.32 पिस्तौल, तीन कारतूस और एक लग्जरी कार बरामद की गई। पुलिस ने कहा कि मनप्रीत को अश्विनी कुमार नामक एक व्यक्ति हथियार उपलब्ध कराता था जो कि हरियाणा के पेहवा का निवासी है। कुमार को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।


Download Android App
Download iOS App



