लुधियाना : ब्यूटी पार्लर का काम करने एक घर में गई युवती को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर एक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। हैरानी की बात है कि इस वारदात में आरोपित की पत्नी ने भी उसका साथ दिया। वहां से किसी तरह भागकर घर पहुंची पीडि़त युवती ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजनों की शिकायत पर थाना टिब्बा पुलिस ने न्यू कर्मसर कॉलोनी निवासी सोनू राजपूत और उसकी पत्नी नीतू राजपूत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पीडि़ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नीतू राजपूत ने थे्रडिंग करवाने के लिए उसे अपने घर बुलाया था। जब वह नीतू के घर पहुंची तो उसका पति सोनू भी वहां मौजूद था। नीतू ने उसे एक कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए दी, जिसे पीने के बाद वह बेहोश हो गई। इसके बाद सोनू ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद दंपती ने धमकी भी दी कि अगर किसी को इस बारे में बताया तो वह उसे मार देंगे।
उधर, पठानकोट की एक युवती के नाम से फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाकर युवती को ब्लैकमेल करने के आरोप में थाना डिविजन नंबर 2 की पुलिस ने महाराष्ट्र और हरियाणा के दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीडि़ता ने इसकी शिकायत पिछले साल पुलिस को दी थी। जांच के बाद अब पुलिस ने मामला दर्ज किया है। हालांकि आरोपित अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। आरोपितों की पहचान कमल सिंह निवासी गांव तालू जिला भिवानी (हरियाणा) और राजेश सिंह निवासी नवी मुंबई (महाराष्ट्र) के रूप में हुई है।
शिकायतकर्ता श्रेया महाजन निवासी गोल्डन एवेन्यू ने फरवरी 2017 में पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी कि दो युवकों ने उसके फेसबुक अकाउंट से फोटो व अन्य निजी जानकारी निकाल करएक फर्जी अकाउंट बना लिया। उसके बाद दोनों ने उसे सोशल मीडिया पर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और पैसों की मांग करने लगे। थाना प्रभारी रविंदर ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ आइटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
– सुनीलराय कामरेड
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



