लुधियाना-अमृतसर : पंथक हलकों में चर्चित बलात्कारी डेरा सिरसा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को श्री अकाल तख्त साहिब से पहले माफी और फिर रदद किए जाने के बाद जत्थेदारों ने श्री अकाल तख्त साहिब पर 5 प्यारों के सम्मुख पेश होने का आदेश देकर जुरत दिखाने वाले श्री अकाल तख्त साहिब के बरखास्त 5 प्यारों में से एक भाई मंगल सिंह ने शिरोमणि कमेटी द्वारा तख्त श्री दमदमा साहिब तलवंडी साबो में अब ग्रंथी की नियुक्ति किए जाने के बाद सेवा संभाल ली है।
स्मरण रहे कि सिंह साहिबान जत्थेदारों द्वारा डेरा सिरसा प्रमुख को पहले माफी देने और फिर माफी रदद करने के मामले में सिख सिद्धांतों और श्री अकाल तख्त साहिब की मान-मर्यादा को ठेस पहुंचाने के आरोपों में उस समय के तत्कालीन श्री अकाल तख्त साहिब के 5 प्यारों ने 21 अक्तूबर 2015 को गुरमता पास करके श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह, श्री केसगढ़ साहिब के तत्कालीन जत्थेदार ज्ञानी मल्ल सिंह और तख्त श्री दमदमा साहिब तलवंडी साबो के जत्थेदार ज्ञानी गुरमुख सिंह को श्री अकाल तख्त साहिब पर 5 प्यारों के आगे पेश होने का आदेश दिया था।
इस के बाद शिरोमणि कमेटी द्वारा उक्त 5 प्यारों को पहले तबदील करके फिर एक जनवरी 2016 को मुअतल कर दिया था। इस संबंध में शिरोमणि कमेटी के उच्च अधिकारी से संपर्क किया तो उन्होंने पुष्टि की, लेकिन भाई मंगल सिंह से संपर्क नहीं हो पाया। उनका मोबाइल ऑफ चल रहा था।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



