लुधियाना : आज सिविल सर्जन डा. परविन्दरपाल सिंह सिद्धू ने मीजल- रूबेला जागरूकता वैन को झंडी दे कर रवाना किया। डा. सिद्धू ने कहा की प्रचार वैन के माध्यम से जिले के सभी ब्लाकों और शहरों में स्कूलों, सांझे स्थानों पर लोगों को एकत्रित करके मीजल- रुबेला टीकाकरण की महत्ता बारे जानकारी प्रदान की जायेगी जिससे जो लोगों को कोई वहम भ्रम ना हो सके। जिससे अधिक से अधिक टीके लगवाए जाएं।
सिविल सर्जन ने बताया की जिले में 22 मई तक 4 लाख 06 हजार 428 ब‘चों का सफल टीकाकरण किया जा चुका है। उन्होंने ब‘चों के परिजनों से अपील की है की वे झूठी अफवाहों पर यकीन ना करें, बल्कि मीजल- रूबेला से हमेशा के लिए छुटकारा पाने के लिए अपने ब‘चों का यह टीकाकरण बिना किसी डर भय के करवाएं और मेडिकल टीमें को पूरा सहयोग दें। इसी दौरान डा. जसबीर सिंह ने भी शहर निवासियों को इस मुहिम का अधिक से अधिक लाभ लेने और सहयोग करने की अपील की।
– रीना अरोड़ा
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ ।


Download Android App
Download iOS App



