भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के मोगा जिला सचिव कुलदीप भोला ने आज पंजाब सरकार और केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि यह दुर्भाज्ञपूर्ण ही है कि मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा में किसानों की कर्ज माफी की घोषणा तो की गई है लेकिन उसे अबतक अधिसूचित नहीं किया।
श्री भोला किसानों की कर्ज माफी, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट पर अमल समेत विभिन्न मांगों को लेकर पार्टी के जेल भरो आंदोलन के अंतिम दिन यहां कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की नीतियां भी किसान विरोधी हैं और इसीलिए स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट पर अमल नहीं किया जा रहा है।
भाकपा नेता ने कहा कि एक गैर सरकारी संगठन के ताजा सर्वेक्षण के अनुसार आत्महत्या करने वाले किसानों में 57 फीसदी ने कर्ज के बोझ के कारण तथा कर्ज लौटाने को लेकर हो रही प्रताडऩा के कारण ही यह कदम उठाया है। उन्होंने यह भी कहा कि सर्वेक्षण में 53 फीसदी किसानों का कहना है कि वह यह कार्य छोडऩा चाहते हैं। बाद में भाकपा कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों का एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।


Download Android App
Download iOS App



