नवजोत सिंह सिद्धू का मंत्री पद से इस्तीफा, CM अमरिंदर से चल रही थी अनबन

Summary :

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने रविवार को पंजाब मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी। उनका लंबे समय से मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से मतभेद चल रहा था।

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने रविवार को पंजाब मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी। बता दें कि उनका लंबे समय से मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से मतभेद चल रहा था। नवजोत सिंह सिद्धू ने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भेजा है। ट्वीट में उन्होंने बताया कि मैंने अपना इस्तीफा 10 जून को ही दे दिया था। लेकिन इसका खुलासा आज किया है। 

बता दें कि पंजाब कैबिनेट में फेरबदल में महत्वपूर्ण विभाग छिनने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने लगभग एक महीने बाद भी अपने नए मंत्रालय का कार्यभार नहीं संभाला था। मुख्यमंत्री अमरिंदर के साथ उनका गतिरोध लगातार जारी था। 

मुख्यमंत्री ने गत छह जून को सिद्धू से स्थानीय प्रशासन और पर्यटन तथा संस्कृति विभागों का प्रभार छीन लिया था और उन्हें बिजली तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय का कार्यभार सौंपा था।

Desk Team