लुधियाना : पड़ोसी मुल्क नेपाल के उपराष्ट्रपति के सांस्कृतिक और सियासी सलाहकार महावीर प्रसाद टोरडी ने लुधियाना में पंजाब भ्रमण के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि चीन द्वारा जो भारत के विरूद्ध युद्ध की धमकी दी जा रही है, वह किसी भी प्रकार से उचित नहीं। उन्होंने कहा कि नेपाल हर कीमत पर भारत के साथ खड़ा है और खड़ा रहेगा।
महावीर प्रसाद टोरडी नेपाल देश में 7 से 9 दिसम्बर 2017 तक होने वाले सार्क सांस्कृतिक सांझे सम्मेलन के लिए भारतीयों को बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए निमंत्रण देने आए थे।
उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल का सभ्यचार वैदिक काल से सांझा रहा है, जिस कारण दोनों देशों में सभ्यचार- सांझ बहुत मजबूत है। महावीर प्रसाद ने बातचीत करते हुए कहा कि भारत देश को संयुक्त राष्ट्र की स्थाई सदस्यता मिलनी चाहिए, क्योंकि भारत मौजूदा वक्त के दौरान दुनिया का आठवां और ताकवर देश बन चुका है।
उन्होंने भारत देश की वकालत करते हुए बताया कि एशिया महादीप समूह में शामिल देशों का सभ्यचार काफी हद तक भाषा और रहनसहन एकसमान है जबकि चीन के साथ किसी देश का मेल नही बनता। भारत ने मुसीबत के वक्त हमेशा ही पड़ौसियों की मदद की है, जिस कारण एशिया महादीप समूह के सभी देश एकमत होकर वीटो पावर के लिए भारत को वोट करनी चाहिए।
श्री टोरडी ने यह भी बताया कि आने वाले संयुक्त राष्ट्र की वोटों के दौरान भारत देश को स्थाई सदस्यता दिलाने के लिए नेपाल देश समर्थन में वोट करेगा। इस अवसर पर महावीर प्रसाद ने प्रवीण चौधरी को सार्क सांस्कृतिक सांझी कांफ्रेंस के लिए मिशन एडवाइजर नियुक्त किया और नेपाल सरकार द्वारा सम्मान चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर कई प्रमुख उद्योगपति उपस्थित थे।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



