लुधियाना-फिरोजपुर : फिरोजपुर के कस्बा ममदोट के गाँव बेटू कदीम में एक अकाली दल के सरपंच द्वारा फायरिंग करने का मामला सामने आया है जिसमे 5 लोगो को गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए है। जख्मियों को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। गोली चलाने वाला शख्स अकाली दल से संबंधित सरपंच बताया जा रहा है। फिलहाल दहशत के उपरांत स्थिति तनावपूर्ण है औैर जिसके बाद घटना स्थल पर पहुंच कर पुलिस ने अपनी जाँच शुरू कर दी।
जिला फिरोजपुर के कस्बा ममदोट के साथ लगते गाँव बेटू कदीम में माहोल उस वक्त तनावपूर्ण बन गया जब वहां एक छोटे से तकरार को लेकर गाँव के ही अकाली दल के एक सरपंच ने अपने ही पड़ोसियों पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस फायरिंग में गोली लगने से पांच लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक ही परिवार के एक पिता और उसके दोनों लडक़े घायल हो गए जबकि इसी फायरिंग के दौरान गोली लगने से एक वृद्ध महिला भी घायल हो गई। घायलों और उनके परिवार के लोगों का कहना है की आरोपी अकाली सरपंच ने आज सुबह गली में रास्ते और पुरानी रंजिश के चलते हमारे ऊपर फायरिंग कर दी जिससे मेरे और मेरे दो बेटों को गोली लगने से घायल हो गए और रास्ते से निकल रही एक महिला को भी गोली लगने से वो भी घायला हो गई।
वही दूसरी तरफ अमरिंदर सिंह ( एस एच ओ ममदोट ) पुलिस ने बताया की हमें सूचना मिली थी कि गाँव बेटू कदीम में आपसी रंजिश के चलते गोली चली है जिसके बाद पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों को जल्द पक ड़ा जायेगा, उन्होंने बताया कि इन दोनों पार्टियों में पहले से ही लड़ाई झगडे के मामले दर्ज हैं।
गौरतलब है कि पिछले हफ्ते भी ममदोट कसबे में दो घरों में खूनी झड़प हुई थी, जिसमें रास्ते की बात को लेकर चल रहे विवाद के कारण दो भाईयों ने तेजधार हथियारों से हमला कर एक महिला समेत एक व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया था। जिसके बाद कुछ उसी तरह का यह मामला फिर से सामने आया है जिसमे किसी की मौत तो नहीं हुई लेकिन पांच लोग जरूर जख्मी हो गए द्य जिसके बाद पुलिस ने भी कार्यवाही तेज कर दी है।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



