लुधियाना : औद्योगिक नगर लुधियाना के बस्ती जोधेवाल के अंतर्गत इलाके सरियांश नगर में एक फैक्ट्री मुलाजिम द्वारा 6 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म के उपरांत कत्ल कर दिए जाने का समाचार है। जानकारी के मुताबिक आज सुबह लोगों ने मासूम बच्ची की लाश झाडिय़ों में पड़ी देखी तो पुलिस को सूचना दी गई तो सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद भारी संख्या में लोगों ने सरियांश नगर स्थित उक्त फैक्ट्री का घेराव कर दिया, जिसमें आरोपी के छिपे होने की सूचना थी। इलाके में स्थिति तनावपूर्ण देख्तो हुए भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात कर दिए गए। यह भी पता चला है कि मृतक बच्ची का पड़ोसी उसी इलाके का रहने वाला था और उसने बच्ची को समोसा दिलाने का लालच देकर अगवा कर लिया। बाद में बच्ची के साथ दुष्कर्म करने उपरांत पहचाने जाने के डर से उसने मासूम की हत्या कर दी। बच्ची का शव मिलने के बाद लोगों ने आरोपित व्यक्ति को पकड़ लिया और आक्रोश में आकर उसकी जमकर पिटाई की और बाद में लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर कर दी है। बच्ची के पिता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह मूलरूप से उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर का रहना वाला है। यहां वह अपने परिवार के साथ रहता है और दर्जी का काम करता है। बबलू पंडित (40) नामक व्यक्ति उसके पड़ोस में एक गोदाम में रहता है। बबलू कैटरिंग का काम करता है। उसने पुलिस को बताया कि मंगलवार शाम उसकी छह साल की बेटी गली में खेल रही थी। उसी दौरान बबलू पंडित वहां आया और उसने बच्ची को समोसा दिलाने का लालच देकर अपने साथ ले गया। इसके बाद बच्ची घर नहीं लौटी। बच्ची के घर नहीं लौटने पर परिजन उसे ढ़ूढऩे लगे, लेकिन पूरी रात उसका पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने इसकी शिकायत थाना बस्ती जोधेवाल में दी। पुलिस ने बच्ची की गुमशुदगी रिपोर्ट लिख ली।
बुधवार की सुबह एक राहगीर ने झाडिय़ों में बच्ची का शव पड़ा देखा। इसकी सूचना उसके परिवार तथा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को लोगों ने बताया कि मंगलवार को आखिरी बार बच्ची को बबलू के साथ देखा गया था। पुलिस तुंरत उस गोदाम में पहुंची, जहां आरोपित रहता था। आरोपित को देखते ही लोगों ने उसे पुलिस के सामने पीटना शुरू कर दिया। काफी मशक्कत कर पुलिस आरोपित बबलू को निकाल कर ले गई। पुलिस ने बबलू को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। आरोपित बच्ची को समोसा खिलाने के बहाने अपने साथ ले गया था और उसकी हत्या कर दी। मोहम्मद जमील, प्रभारी, थाना बस्ती जोधेवाल के अनुसार बच्ची के शव को अस्पताल में जांच के लिए भेज दिया गया है और आरोपी से पूछताछ जारी है।
– सुनीलराय कामरेड
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



