PAK Connection in Chandigarh Blast: चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में BJP दफ्तर के बाहर बने पार्किंग क्षेत्र में धमाकेदार विस्फोट हुआ जिसके बाद हड़कंप मच गया है औऱ सुरक्षा एजेंसी अलर्ट पर आ गई है। इस धमाकी की जांच की जा रही है और माना जा रहा है कि विस्फोट के तार पाकिस्तान के साथ जुड़े हो सकते है क्योंकि हमले में जिस बम का प्रयोग किया गया था वह आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा ने लगभग डेढ़ साल पहले कश्मीर में भिजवाया था और अभी भी हथियारों की खेप भेजी जाती है जिससे इस विस्फोट में पाकिस्तान कनेक्शन सामने आ सकता है।
हमले के बाद जांच शुरू
इस ग्रेनेड हमले के बाद जांच शुरू कर दी गई है और बताया जा रहा है कि बाइक सवार 2 बदमाश बीजेपी दफ्तर के बाहर रेकी कर रहे थे और वारदात को अंजाम देने के लिए दफ्तर के पास ही घूम रहे थे। बताया जा रहा है कि यह हथियारों की खेप लगभग डेढ़ साल पहले आई थी और माना जा रहा है कि जिस ग्रेनेड का इस्तेमाल किया गया है वह भी पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा की तरफ से भिजवाया गया था।
PAK Connection in Chandigarh Blast: पाकिस्तान से जुड़े चंडीगढ़ विस्फोट के तार!

पुलिस के पुख्ता सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अभी तक की जांच में सामने आया है कि जिस हैंड ग्रेनेड का इस्तेमाल हुआ है, उसे पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा की ओर से तकरीबन डेढ़ साल पहले सीमा पार से कश्मीर में बड़ी खेप के तौर पर भिजवाया गया था. हालांकि, इस बड़ी खेप को जब्त कर लिया गया था, लेकिन आईएसआई की ओर से न सिर्फ जम्मू-कश्मीर बल्कि पंजाब के बॉर्डर इलाकों में लगातार ऐसे हैंड ग्रेनेड की खेप भेजी जाती रही है।
ALSO READ: Kim Jong का खतरनाक प्लान उजागर, 5000 टन युद्धपोत तैयार; सैटेलाइट ने खोला राज तो Trump के उड़े होश
Chandigarh Blast News: देसी बम फेंका गया

एसएसपी कौर ने बताया कि शाम करीब 5 बजे हमें सूचना मिली कि सेक्टर 37 स्थित भाजपा कार्यालय के पास एक विस्फोट की आवाज सुनी गई है। टीमें मौके पर पहुंचीं और यहां एक छोटा, देसी बम फेंका गया था। घटना के तुरंत बाद, केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (सीएफएसएल), चंडीगढ़ पुलिस, क्राइम ब्रांच और क्राइम सेल की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और जांच शुरू की। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।


Download Android App
Download iOS App




