सीमा सुरक्षा बल ने पाकिस्तान की साजिश को एक बार फिर नाकाम कर दिया है। हमारे जवानों ने पंजाब सीमा के पास एक पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराया है। वहीं इस पूरी घटना पर सेना के एक अधिकारी ने बताया कि, बीओपी राजाताल पर कल शाम लगभग 7:40 बजे इस ड्रोन की आवाज सुनाई दी। जिसके बाद उनकी तरफ से काउंटर ड्रोन ड्रिल के तहत कार्रवाई की गई।
बता दें कि ड्रोन फेंस के आगे गिरा मिला। ऐसा लग रहा है कि ये चीन में बना है। सीमा के पास ड्रोन मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। और इस पूरी घटना की गंभीरता के साथ जांच की जा रही है।


Download Android App
Download iOS App



