पाकिस्तान ने नवजोत सिंह सिद्धू के दावे को बताया ‘झूठा’ ,अकाली दल ने साधा निशाना

Summary :

NULL

क्रिकेटर और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की परेशानी और बढ़ गई है। पाकिस्तान यात्रा और पाकिस्तान सेना प्रमुख से गले मिलने के बाद निशाने पर आए सिद्धू को पाकिस्तान ने झटका दिया है।

आपको बता दे कि नवजोत सिंह सिद्धू ने पाक यात्रा के बाद कहा था कि भारत-पाक सीमा से ढाई किमी. दूर करतार साहब के दर्शन के लिए द्वार खोलने को लेकर उनकी पाक आर्मी चीफ से बात हुई।

बकरी के खून से होगा पंजाब में थैलेसीमिया का इलाज

हालांकि, अब पाकिस्तान की तरफ से स्पष्टीकरण जारी कर कहा गया है कि एक घटना से इसका फैसला नहीं हो सकता है। इसकी एक लंबी प्रक्रिया है और दोनों देशों के बीच बातचीत के बाद ही इस पर फैसला हो सकता है। इस खबर के बाद अकाली दल ने कांग्रेस पर हमला बोल दिया है।

कांग्रेस ने मामले पर सफाई देते हुए कहा कि सिद्धू हमारी पार्टी के सम्मानित नेता और जनप्रतिनिधि हैं। वह देश से क्यों झूठ बोलेंगे? जितनी बात हुई होगी उन्होंने उतनी ही बात सबके सामने रखी। इसमें राजनीति की कोई जगह नहीं है. सिखों के लिए वह पवित्र जगह है।

इधर , पंजाब में अकाली दल के नेता कह रहे हैं कि इस पर कांग्रेस और सूबे के मुख्‍यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को जवाब देना चाहिए।

गौर हो कि पाकिस्तान में इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में जाने और पाक सेना प्रमुख को गले लगाने के कारण सिद्धू भाजपा के निशाने पर थे।

Desk Team