लुधियाना-मक्खु : सिख स्टूडेंट फैडरेशन के राष्ट्रीय प्रधान करनैल सिंह पीर मोहम्मद के रिहायशी स्थल पर अज्ञात लोगों ने फायरिंग की। फिरोजपुर के कस्बा मक्खु स्थित गांव पीर मोहम्मद स्थित उनके रिहायशी स्थल पर बीती रात फायरिंग हुई है।
इस हमले में किसी के जानी नुकसान का कोई समाचार नहीं है। जबकि सिख फैडरेशन के प्रधान करनैल सिंह पीर मोहम्मद गांव में मौजूद नहीं थे, उन्होंने बताया कि घटना के वक्त पारिवारिक सदस्यों में से उनके माता-पिता घर पर ही मौजूद थे।
जरूरत पड़ने पर करारा जवाब देने को तैयार हूं : सिद्धू
फिलहाल उन्होंने घटना के उपरांत समस्त मामला पुलिस अधिकारियों के ध्यान में लाया गया है। पीर मोहम्मद के मुताबिक रात करीब साढ़े 10 बजे खटखटाहट होने के उपरांत जब उनके घर में मौजूद पारिवारिक सदस्य मुख्य दरवाजे की तरफ गए तो बाहर किसी शख्स ने फायरिग की गई। यह फायरिंग 12 बोर बंदूक से की गई, जो लोहे के दरवाजे पर जाकर लगी।
पीर मोहम्मद के मुताबिक करीब एक हफता पहले भी दो अज्ञात लोगों ने रायल अनफीड मोटर साइकिल पर घर के इर्द-गिर्द कई चक्कर लगाए थे। उधर पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस संबंध में पीर मोहम्मद के पिता गुरबचन सिंह की तरफ से शिकायत मिली है और मामले की जांच जारी है।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



