लुधियाना : प्रधानमंत्री मोदी के विजऩ ‘ सब का साथ- सब का विकास ’ के मंतव को नई दिशा देते हुए अनुसूचित जातियों-अनुसूचित जनजातियों से जुड़े उद्योगों को बढ़ावा देने की दिशा में राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम (एन.एस.आई.सी) के सहयोग नेशनल एस.सी-एस.टी हब की रिजनल कंकलेव का 8 जनवरी को लुधियाना में आयोजन किया गया जा रहा है। जिसमें पंजाब सरकार की ओर से कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत शामिल होंगे।
एन.एस.आई.सी के जोनल मैनेजर परमजीत सिंह ने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा एस.सी-एस.टी उद्योगों को सरकारी खरीद में प्रोत्साहन देने हेतु कुल सरकारी खरीद में आरक्षित एम.एस.एम.ई की 20 प्रतिशत खरीद का 20 प्रतिशत आरक्षित (कुल सरकारी खरीद का चार प्रतिशत) किया गया है। इसके तहत 8 जनवरी को लुधियाना में रिजनल कंकलेव का आयोजन किया जा रहा है।
इस दौरान कपूरथला कोच फैक्टरी सहित अन्य सरकारी उद्यमों के भी स्टाल लगेंगे, जिससे एस.सी-एस.टी इंडस्ट्री को उनकी जरूरतों के बारे में पता चल सकेगा। कंकलेव में बैंक भी हिस्सा लेंगे। भारत में 12 नेशनल एस.सी.एस.टी हब स्थापित किए गए हैं, जिनमें से लुधियाना उत्तर भारत का एक हब है। उन्होंने खुलासा किया कि ऐसी ही एक रिजनल कंकलेव का 10 जनवरी को जम्मू व फरवरी की शुरूआत में जालंधर में आयोजन किया जा रहा है।
फैडरेशन को इंडस्ट्रियल एंड कमर्शियल आर्गेनाइजेशन के प्रधान गुरमीत सिंह कुलार ने बताया कि सरकारी खरीद में एस.सी-एस.टी उद्योगों को कुल में 4 प्रतिशत के आरक्षण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह कंकलेव आयोजित की जा रही है। जिसमें गर्वनमेंट ई-मार्केटिंग (जेम) व जी.एस.टी जैसे विषयों पर लैक्चर दिए जाएंगे। यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना है।
– सुनीलराय कामरेड
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



