लुधियाना-बटाला : गुरदासपुर के बटाला में सिविल लाइन पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाई मुहीम के तहत नाके दौरान तीन लोगो को पकड़ा है जिनके पास से 10 ग्राम हेरोइन और 195 के करीब नशीली गोलियां बरामद की है।
पुलिस ने तीनों दोषीयों के खिलाफ एन डी पी सी एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस दौरान पक ड़े गए तीनो दोषीयो में से एक दोषी पर पहले से ही क्रिमिनल केस दर्ज बताये जा रहे है।
बटाला पुलिस की तरफ से नशे के खिलाफ चलाई गई मुहीम के तहत सिविल लाइन थाना के अधिकारीओ ने नाके दौरान अलग अलग जगहों से तीन लोगो को 10 ग्राम हेरोइन और 195 के करीब नशीली गोलीया के साथ काबू किया है सिविल लाइन थाना के एस एच ओ परमजीत सिंह ने बताया के इन तीनों के खिलाफ एन डी पी सी एक्ट के तहत केस नम्बर 251 दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
साथ ही एस एच ओ ने बताया के इन तीनो दोषीयो में से एक दोषी दलबाग सिंह बागा ने अमृतसर जेल में बंद एक कैदी को इलाज दौरान अस्पताल से भागने में मदद की थी जिसका इस पर पहले से क्रिमिनल केस भी दर्ज है।
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अख़बार
– सुनीलराय कामेरड


Download Android App
Download iOS App



