2 जी स्पेक्ट्रम मामले में विशेष अदालत की ओर से दिए गए फैसले में बरी होने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री और मामले में आरोपी रहे ए.राजा ने कहा कि पूरे मामले को सिर्फ बनाया गया था। 2010 में देश के महालेखाकार और नियंत्रक (सीएजी) ने अपनी एक रिपोर्ट में सरकारी खजाने को 1 लाख 76 हजार करोड़ रुपए का नुकसान का आकलन किया था, लेकिन मामला सामने आने के 7 साल बाद आए फैसले में सभी दागी बेदाग निकल गए।
घोटाले के सबसे बड़े आरोपी तत्कालीन दूरसंचार मंत्री ए राजा भी दोषमुक्त करार दिए गए हैं। बेदाग करार दिए जाने के बाद उन्होंने जारी बयान में भारत की न्याय व्यवस्था का आभार जताया और कहा कि न्याय प्रणाली पर उनका विश्वास मजबूत हुआ । उन्होंने खुद के बेदाग बताते हुए कहा कि अपने कार्यकाल में आम जनता की भलाई के लिए कई कार्य किए। वायरलेस व्यवस्था को सस्ता बनाने की कोशिश ।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट


Download Android App
Download iOS App



