देश में कोरोना वायरस (कोविड-19 ) के चलते 14 अप्रैल तक लॉकडाउन जारी है। इस बीच पंजाब के फरीदकोट में कर्फ्यू के दौरान पुलिसकर्मियों पर फायरिंग का मामला सामने आया है। यह पुलिसकर्मी एक नाके पर तैनात थे। अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि फायरिंग किसने की है और मामले की जांच शुरू हो गई है।
बता दें कि कल पंजाब के पटियाला की सब्जी मंडी से सब्जी लेने पहुंचे निहंगों (परंपरागत हथियार रखने वाले और नीली लंबी कमीज पहनने वाले सिख) के एक ग्रुप ने पुलिस की टीम पर तलवार से हमला कर दिया। निहंगों के इस हमले में दो पुलिसकर्मी के हाथ कट गए जबकि दो अन्य पुलिसकर्मी घायल हुए है।
3 या उससे अधिक कोरोना के मामले सामने आने वाले इलाकों को हॉटस्पॉट घोषित करेगी सरकार : सत्येंद्र जैन
जिसके बाद डॉक्टरों ने रविवार को सहायक उप निरीक्षक का वह कटा हाथ सर्जरी से सफलतापूर्वक जोड़ दिया यह जानकारी अधिकारियों ने दी। पंजाब में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या में हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए 30 अप्रैल तक कर्फ्यू लगाया गया है। गौरतलब है कि पंजाब में कोरोना वायरस के अब तक 151 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 11 लोगों की मौत हो चुकी है।


Download Android App
Download iOS App



