पंजाब सरकार पर कोरोना टीके को लेकर लगे आरोपों के बीच कोविड फतेह किट के नाम पर सियासी घमासान शुरू हो गया है। कोरोना टीके के बाद सामने आये इस मामले को लेकर बीजेपी अमरिंदर सरकार पर हमलावर हो गई है। बीजेपी ने कोविड फतेह किट को लेकर सरकार पर घोटाले का आरोप लगाया है।
बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने मंगलवार को अपने बयान में कहा, पंजाब में वैक्सीन की कीमत को बढ़ाकर निजी अस्पताल में दिया जा रहा था, इस पर अभी कार्रवाई भी नहीं हुई कि आज एक और मामला सामने आया-फतह कोविड किट स्कैम। कांग्रेस पार्टी की पंजाब की सरकार कैसे घोटाले पर घोटाले कर रही है ये केवल भ्रष्टाचारी कांग्रेस ही कर सकती है।
पंजाब: शिरोमणि अकाली दल ने स्वास्थ्य मंत्री के घर के बाहर किया विरोध प्रदर्शन
उन्होंने कहा, पंजाब सरकार ने कोविड में एक निर्णय लिया कि फतह कोविड किट्स नागरिकों के लिए खरीदेंगे। लेकिन अप्रैल के पहले हफ्ते में पहला टेंडर आया जिसमें इसकी कीमत पहले से ही बढ़ी हुई थी, कीमत 837 रु. थी। 20 अप्रैल के आस-पास दूसरे टेंडर में इसकी कीमत बढ़कर 1,226 हो गई।
पंजाब सरकार की ओर से कोविड फतेह किट प्रदेश के उन लोगों को मुफ्त में दी जाती है जो कोरोना वायरस से संक्रमण की चपेट में आ गए हों। इस किट में दवाएं, मास्क, सैनिटाइजर के साथ ही ऑक्सीमीटर जैसे कई सामान रहते हैं।


Download Android App
Download iOS App



