लुधियाना : पंजाब अनएडिड कॉलेजिस एसोसिएशन (पुकका) ने केन्द्र सरकार से पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप (पीएमएस) के पंजाब के हिस्से को जारी करने का आग्रह किया है ताकि एससी विद्यार्थी अपनी पढ़ाई जारी रख सके। छात्रवृति के ना जारी होने पर चिंता व्यक्त करने के लिए हाल ही में पुकका के प्रेजिडेंट, डॉ अंशु कटारिया के नेतृत्व में पुकका के पदाधिकारियों की एक विशेष बैठक लुधियाना में आयोजित हुई।
पुकका के सीनियर वाईस प्रेजिडेंट, श्री अमित शर्मा ने कहा कि भारत की पूरी आबादी का 32′ हिस्सा एससी से सम्बधित है और 9 लाख के करीब एससी विद्यार्थी पीएमएस स्कीम के अन्र्तगत पढ़ाई कर रहे है।
पुकका के वाईस प्रेजिडेंट, सरदार गुरफतेह सिंह गिल ने कहा कि कुल 1,673.24 केन्द्र सरकार की ओर बकाया है जिसमें से वर्ष 2015-16 का कुल 382.72 करोड, वर्ष 2016-17 का 719.52 करोड और 2017-18 के 625 करोड केन्द्र सरकार की ओर बकाया है।
पुक्का के फाईनेंस सेकरेटरी, सीए मनमोहन गर्ग ने कहा कि पीएमएस फंड के रिलीज ना होने के कारण सैंकड़ो अच्छे कॉलेजिस को बैंकों ने गैर परफॉरमेंस असटेट (एनपीए) घोषित करदिया और इन कॉलेजिस के कब्जे और नीलामी की कार्यवाही की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
पुकका के जनरल सैकरेटरी, सरदार गुरप्रीत सिंह ने कहा कि ‘‘एक कॉलेज कैसे एक विद्यार्थी को मुत शिक्षा प्रदान कर सकते है जब सरकार ने पिछले 2-3 सालों से फंड रिलिज ना किए हो।’’
– रीना अरोड़ा
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



