लुधियाना-अमृतसर : बीएसएफ की 17 बटालियन के जवानों ने भारत-पाकिस्तान सरहदी जिले अमृतसर सेक्टर की अंतरराष्ट्रीय चौंकी कक्कड़ (रीयर) में विशेष तलाशी अभियान के दौरान 2 किलो 410ग्राम हेरोइन बरामद की है। बरामद की गई हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 12 करोड़ से भी अधिक बताई जा रही है।
बीएसएफ के अधिकारी आरसी शर्मा के मुताबिक पाकिस्तान के नशा तस्करों द्वारा अकसर नए-नए तरीकों के जरिए भारत में नशा भेजने की कोशिशें रहती है। इस बार पाकिस्तान तस्करों ने ट्रेक्टर में हेरोइन छुपाकर भारत में भेजने की कोशिश की।
शर्मा के मुताबिक ट्रेक्टर के पीछे लगी हुई लिफट को खाली करके उसमेंचिटटा रखा हुआ था ताकि किसी को शक ना हो। बीएसएफ के जवानों ने मुस्तैदी के चलते जब ट्रेक्टर की पूर्ण रूप से जांच की तो उसके अंदर से 2 किलो 410 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
इससे पहले भी पाकिस्तानी तस्करों ने भारत में नशा भेजने के लिए पानी की बोतलों का सहारा लिया था और वे बोतलों में हेरोइन भरकर भारत की तरफ फेंक देते थे परंतु बीएसएफ के जवानों ने उनकी इन कोशिशों पर भी पानी फेर दिया था।
– रीना अरोड़ा


Download Android App
Download iOS App



