पंजाब में आम आदमी पार्टी के विधायक लाभ सिंह उग्गोके के पिता ने जहर खा लिया। लाभ सिंह उग्गोके बरनाला जिले के भदोड़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक है। उग्गोके के पिता ने जहरीली दवाई खाई थी, अभी उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। तुरंत उन्हें लुधियान अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आपको बता दें कि बरनाला जिले की भदौड़ सीट मार्च में हुए विधानसभा चुनाव में एक हॉटसीट थी, क्योंकि यहां से तब के पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी चुनाव लड़ रहे थे। इस चुनाव में लाभ सिंह उग्गोके ने चन्नी को शिकस्त दी थी। आम आदमी पार्टी के युवा बड़े चेहरे उग्गोके को चन्नी ने बड़े अंतर से हरा दिया था।


Download Android App
Download iOS App



